कोरबा 10 मार्च 2026/कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत के सहमति एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के अनुशंसा पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।जिसमें दर्री ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सुधीर जैन को शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
जैन को जिला महामंत्री बनाए जाने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का लहर है।संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व संगठन और मजबूत होगा तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर सुधीर जैन ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।







