कोरबा/दर्री, 02 अगस्त 2026। भारतीय रसायन विज्ञान के जनक डॉ. प्रफुल्ल चन्द्र राय की जयंती के उपलक्ष्य में 25 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक सरस्वती शिशु मंदिर दर्री में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विज्ञान मेले के अंतर्गत पत्र प्रस्तुति, तात्कालिक भाषण एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताआयोजित की गईं। पत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता में तरुण वर्ग से खुशी श्रीवास तथा किशोर वर्ग से दिव्या जाल प्रथम रहीं। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में खुशी श्रीवास एवं डिम्पल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में तरुण वर्ग से मनीषा, सत्यवती, प्राची, नेहा, दिव्या एवं आँचल साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में चंद्रवती, वासनी एवं काव्या तथा शिशु वर्ग में दक्ष, भविष्य एवं आदित्य प्रथम रहे।
प्रश्नोत्तरी में नेहाली, आश्मी,साधना,डिम्पल व दिव्या का प्रदर्शन अच्छा रहा।

प्राथमिक विभाग के विज्ञान प्रयोग में कावेरी, सत्या, स्वाति,आदित्य, साक्षी का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विज्ञान मॉडल में किशोर वर्ग में सृष्टि प्रथम, डिम्पल ,प्रेक्षा, दुनिक्ष,नियति व रागिनी ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में धनराज,अखिल,प्रियांशु प्रथम ,कुणाल द्वितीय एवं खिलेश, डीकेश, ज्ञानेश्वर,तृतीय स्थान पर रहे।शिशु वर्ग में आदित्य,मयंक प्रथम,स्वाति, चित्रांगनी द्वितीय, जिज्ञांश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान मेला के समापन अवसर पर हसदेव शिक्षण समिति के व्यवस्थापक श्री भीष्म देव सिंह ,सचिव श्री मेहुल फड़तड़े, पूर्व अध्यक्ष श्री बद्रीप्रसाद स्वर्णकार , भूतपूर्व छात्र राजू सोनी , उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान मेला विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्यगण का सहयोग रहा।
प्रभारी आचार्य श्रीमति हेमलता साहू ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। विज्ञान मेले का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







