राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न,150 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपने योग कौशल का  किया प्रदर्शन

State level Yogasana sports competition concluded; 150 players displayed their yoga skills in different age groups.

कोरबा 5 जनवरी 2026/ सब जूनियर/जूनियर/सीनियर राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन बीएसपी.सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-6 भिलाई में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ.योगेश जंघेल (एम.डी. दांत रोग विशेषयज्ञ)अध्यक्षता मा. डॉ. संजय जैन(वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाज सेवी) उपस्थित थे प्रतियोगिता में राज्य के अलग – अलग जिलों से 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में अपने योग कौशल का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में पाटन के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सब जूनियर बालिका आर्टिस्टिक सिंगल योग में अनन्या वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया 5+9 आयु वर्ग बालक ट्रेडिशनल योगासन प्रतियोगिता में खिलेन्द्र कुमार ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। 9+14 आयु वर्ग बालिका आर्टिस्टिक पेयर में अंतरा साहूं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। और ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमे तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डॉ. दिनेश चंद्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी)गोस्वामी जयंत विष्णु भारती (छत्तीसगढ़ योगसन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) डॉ.अनिता साहू,योग गुरु श्री तुलाराम वर्मा,लालराम वर्मा,खिलेन्द्र साहू भारत लाल ताम्रकार,संतोष यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।