तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 36 मौतें:मरने वालों में 8 बच्चे, 16 महिलाएं; 9 साल की बच्ची के गुमने की खबर से बेकाबू हुई भीड़

Stampede at actor Vijay's rally in Tamil Nadu, 36 dead: 8 children, 16 women among the dead; news of a 9-year-old girl's disappearance sent the crowd into a frenzy.

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।null

जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।

भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।

विजय की रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। प्रशासन को 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान था, लेकिन वहां करीब 1 लाख 20 हजार लोग एकत्र हो गए थे।

विजय की रैली में भीड़ और भगदड़ की तस्वीरें…

शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे। - Dainik Bhaskar

शनिवार को एक्टर विजय की रैली में लाखों लोग पहुंचे थे। विजय बस पर चढ़कर भाषण दे रहे थे।

विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने लगी और कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। - Dainik Bhaskar

विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने लगी और कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।

एक्टर विजय के भाषण के दौरान ही वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनने लगे थे। - Dainik Bhaskar

एक्टर विजय के भाषण के दौरान ही वहां मौजूद भीड़ में भगदड़ जैसे हालात बनने लगे थे।

भगदड़ मचने पर एक्टर विजय ने भाषण रोक दिया, शांति की अपील की, फिर वे वहां से निकल गए। - Dainik Bhaskar

भगदड़ मचने पर एक्टर विजय ने भाषण रोक दिया, शांति की अपील की, फिर वे वहां से निकल गए।

भगदड के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। - Dainik Bhaskar

भगदड के बाद घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गया