नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित किया गया विशेष सम्मेलन

Special conference organized by Municipal Corporation Korba

कोरबा 29 अप्रैल 2026/आज पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार कोरबा ,में आयोजित नगर निगम कोरबा के विशेष सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सार्थक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित सदन के सदस्यों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु अपने विचार साझा किए। चर्चा मे विगत दिनों केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया था जिसका कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों ने सहयोग न करते हुए बिल को पारित नहीं होने दिया जिससे महिलाओं को मिलने वाला 33% आरक्षण का मार्ग अवरुद्ध हो गया इस संबंध में विपक्षी पार्टियों के सहयोग न करने पर नगर निगम कोरबा के द्वारा विशेष सभा आयोजित किया गया

उक्त बैठक मे कांग्रेस व विपक्षि पार्टीयों के विरुद्ध मे महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा निंदा प्रस्ताव लाया गया और पूर्ण बहुमत से पारित किया गया इसमें सत्ता पक्ष के पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों का भी भरपूर सहयोग रहा।इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर जी ने किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कृपाशंकर साहू जी एमआईसी सदस्यगण पक्ष /विपक्ष के पार्षदगण प्रतिनिधिगण एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।