कम जमीन, दृढ़ संकल्प किसान गोपाल सिंह की मेहनत बनी मिसाल

Small land, determined farmer Gopal Singh's hard work becomes an example

कोरबा 31 दिसम्बर 2025/जिले के कोरबा ब्लॉक के ग्राम कछार में रहने वाले किसान गोपाल सिंह कँवर भले ही कम जमीन के मालिक हों, लेकिन खेती के प्रति उनकी लगन और सरकारी योजनाओं से मिली प्रोत्साहन राशि ने उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
गोपाल सिंह लगभग दो एकड़ में खेती करते हैं और धान की फसल लेते हैं। वे बताते हैं कि सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदम व निर्णय बेहद लाभकारी साबित हुए हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। उनका कहना है कि प्रति क्विंटल धान पर रूपये 3100 मिलने से किसानों को बेहतर आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे खेती जारी रखने के लिए प्रेरित होते हैं।
गोपाल सिंह ने इस वर्ष अपने एक एकड़ खेत से 20 क्विंटल धान बेचा है। वे बताते हैं कि पिछले वर्ष भी उन्होंने लगभग इतनी ही मात्रा में धान बेचा था। प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई में किया, जिससे उनके परिवार को स्थायी लाभ मिला।
कृषक उन्नति योजना के तहत अतिरिक्त राशि मिलने से उनकी आय और बढ़ी है। गोपाल सिंह कहते हैं कि धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
कम जमीन होने के बावजूद गोपाल सिंह की मेहनत, सरकार की योजनाओं का सही उपयोग और कृषि के प्रति समर्पण अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणादायी है।