छेडछाड करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sipat police arrested the accused of molestation.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

बिलासपुर 18 मार्च 2026 प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.03.2026 को पीडिता दोपहर को अपने घर से निकलकर अपने प्लाट काम करने गयी थी, वहां से काम करके करीबन 03.30 बजे वापस आ रही थी कि गांव का ही संतोष पटेल अपने खेत से प्रार्थिया को अकेले देखकर पीछे से दौड़ते हुये आया और प्रार्थिया के हाथ को पकड़ कर, पीडिता के साथ अश्लील बात कर, गाली गलौच कर छेड़खानी करने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा महिला एवं बच्चो से सम्बधित अपराध में जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सक्त कार्यवाही करने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिसके पालन में छेड़खानी करने वाले आरोपी संतोष कुमार पटेल पिता हरीराम पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम हरदाडीह थाना सीपत को पता साजी कर तत्काल हिरासत में लेकर, त्वरित कार्यवाही करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।