कोरबा 11 मार्च2026/श्री हित सहचारी सेवा समिति द्वारा होटल पिक डोर में आयोजित रंग पंचमी महोत्सव हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी मेल-मिलाप का शानदार उदाहरण बनकर सामने आया। रंगों के इस विशेष पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर रंग पंचमी का पर्व पूरे उल्लास और आनंद के साथ मनाया। पूरे आयोजन के दौरान हॉल में खुशियों, हंसी और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस, मस्ती और कई रोचक प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। जैसे ही प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हुई, पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और खुशियों का माहौल चरम पर पहुंच गया।
महिला समूह की संरक्षिका नीलू राय के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में समिति की सदस्याओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंजू गुप्ता, श्वेता दुबे, अंजना सिंह, नेहा सिंह, मीनाक्षी शर्मा, रजनी श्रीवास्तव, किरण सिंह, भावना स्वर्णकार, रूप माना, राजू श्री पांडे, डब्ल्यू. राजेश्वरी, मीरा बनाफर, शशिकला बघेल, शोभा असाटी, कुंती पटेल, कुमुद तिवारी, मीनाक्षी हल्दर, सरिता राय, अंशु सिंह, मंजू साहू, मीना ठाकुर, श्रद्धा कर्मी, उषा सिंह, अनीता राव, गुड़िया, प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, विनीता सिंह, सारिका और मोना का विशेष सहयोग और योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ढेर सारी मस्ती, डांस और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। रंग पंचमी के इस खास अवसर पर रंगों के साथ-साथ संगीत और हंसी-खुशी का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रंग-बिरंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए इस यादगार आयोजन का समापन किया।
श्री हित सहचारी सेवा समिति द्वारा आयोजित यह रंग पंचमी महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के आपसी स्नेह, मेल-जोल, ऊर्जा और उत्साह का अनोखा संगम बनकर सभी के दिलों में एक यादगार छाप छोड़ गया।








