रायगढ़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने लॉज और सूने मकान में छापामार कार्रवाई कर मौके से 4 कपल, 3 महिला समेत एक युवक को किया अरेस्ट

Sex racket busted in Raigarh, police raided a lodge and an empty house and arrested 4 couples, 3 women and a young man from the spot

रायगढ़ 19 अप्रैल 2025। रायगढ़ जिले में लाॅज की आड़ में सैक्स रैकेट का अवैध कारोबार चल रहा था। मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस की टीम ने खरसिया क्षेत्र के लाॅज और एक सूने मकान में छापामार कार्रवाई की। लॉज से पुलिस की टीम ने 4 कपल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं एक सूने मकान से 3 महिलाओं समेत एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान लाॅज का मालिक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र में देह व्यापार की लगातार शिकायते मिल रही थी। यहां बाहर से काॅलगर्ल बुलाकर ग्राहकों को लाॅज और सूने मकानों में परोसा जा रहा था। प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर को लड़कियों के पहंुचने की पुख्ता जानकारी मिली थी। जिसके बाद उन्होने पुलिस टीम के साथ खरसिया के लक्ष्मी लॉज में छापामार कार्रवाई की।पुलिस की रेड के दौरान लाॅज में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में 4 कपल कमरें में आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि 500 रुपए में युवतियों की बुकिंग कर उन्हें लॉज लाया गया था। यहां 15-20 मिनट के लिए उन्हें कमरा दे दिया जाता था। इसके बाद महिला और लॉज संचालक पैसे का बंटवारा करते थे। पुलिस ने बतायसा कि लक्ष्मी लॉज में पुलिस की दबिश के दौरान लॉज का संचालक कैलाशचंद्र अग्रवाल मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। लॉज में लंबे समय से संचालक के द्वारा देह व्यापार चलाया जा रहा था।

500 रुपए में कमरा देने के बाद उसका आधा रकम सैक्स रैकेट से जुड़ी महिला और युवतियों को दिया जाता था। इसी तरह दूसरी कार्रवाई बिजली ऑफिस के पीछे एक सूनसान मकान में की गयी। पुलिस को उक्त सूने मकान की आड़ में देह व्यापार चलाये जाने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर यहां से 3 महिलाएं और एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त मकान में भी युवक के साथ महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिली थी। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।