● नई प्रांतीय कार्यकारिणी ध्वनिमत से अनुमोदित
● कर्मचारी हित के 20 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
● कार्यक्रम में 23 महिलाएं और 15 सेवानिवृत्त साथी सम्मानित
● यूनियन के 500 से अधिक सदस्य प्रदेश भर से उपस्थित
रायपुर 11 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन का 20 वां प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग शहर में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के 500 से अधिक सदस्य एवं विद्युतकर्मी शामिल रहे। अधिवेशन में कर्मचारियों से जुड़े 20 से अधिक प्रस्ताव पारित हुए, जिनमें से प्रमुख प्रस्ताव निम्नानुसार है –
1) संविदा कर्मचारियों का तत्काल नियमितीकरण हो।
2) ठेका प्रथा पूर्णतः बन्द कर नियमित भर्ती शुरू की जाए।
3) 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू किया जाए।
4) समस्त कैडर की रिस्ट्रक्चरिंग और रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए।
5) कम्पनी का निजीकरण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा।
6) समस्त आईटीआई योग्यताधारियों को बिना परीक्षा के सीधे टीए/टीडी बनाया जाए।
7) तकनीकी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को अधिकारियों की तरह 3% तकनीकी भत्ता दिया जाए।
8) प्रस्तावित वेज रिवीजन 1 जनवरी 2026 से किया जाए।
9) कोरबा पश्चिम में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट विद्युत संयंत्र में स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रांताध्यक्ष सी के खांडे, अध्यक्ष नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष अनिल द्विवेदी एवं अतिविशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव अजय बाबर रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महेश श्रीवास, ए. जे. सिंह, डी के बिसेन, जे. पी. पटेल, एस एल धीवर, अवधेश साहू, हरिशंकर वर्मा एवं समयलाल राठौर मंचस्थ रहे। आमंत्रित अतिथि के तौर पर वेदराम निर्मलकर, रवि साइमन, टी पी गुप्ता ने भी शिरकत किया। मेजबान दुर्ग क्षेत्र से प्रांतीय उपाध्यक्ष यतीश वर्मा कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक रहे।
प्रांतीय महासचिव अजय बाबर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की चयनित सूची अनुमोदन हेतु सभापटल के समक्ष रखा जिसे सभासदों ने प्रथम आह्वान पर ही ध्वनिमत से ताली बजाकर अनुमोदित कर दिया।
जनता यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी में अनिल द्विवेदी (कोरबा) प्रांताध्यक्ष तथा अजय बाबर (धमतरी) प्रांतीय महासचिव नियुक्त हुए हैं। टीम के संरक्षक सी के खांडे, जे के श्रीवास्तव एवं टी टी जॉन होंगे। समिति में प्रांतीय उपाध्यक्ष अम्बिकापुर से जे पी पटेल, कोरबा से सम्मेलाल श्रीवास, बिलासपुर से पी वी चंद्रशेखर, दुर्ग से यतीश वर्मा, जगदलपुर से रामजीत सिंह, रायपुर से रीनापुरी गोस्वामी और योगेशरत्न मेश्राम मनोनीत हुए हैं। अवधेश साहू रायपुर को प्रांतीय संगठन मंत्री, यतींद्र गुप्ता अम्बिकापुर को प्रांतीय प्रचार सचिव, सोहनलाल धीवर धमतरी को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, कान्हा लाल कौशिक रायपुर को कार्यालय मंत्री का दायित्व मिला है।

अन्य पदों में प्रांतीय सचिव सौरभ खम्परिया, मनमोहन सिन्हा, प्रदीप शर्मा, रितेश नागेश, अजय बसु, प्रवीण साहू, जॉर्ज के के, एच एल पटेल, रवि साइमन तथा संयुक्त सचिव ओ पी सिंह, रेणु ठाकुर, देवेंद्र निर्मलकर, अभिषेक चतुर्वेदी, टी पी गुप्ता, कुबेर दुबे, आई बी शेख, मानसिंह मंडावी को बनाया गया है। इस क्रम में संयुक्त संगठन सचिव के पद पर मुकेश साहू, गिरीश वर्मा, रवि चंद्राकर, भीषम सूर्यवंशी, संजय भुआर्य, संतोष यादव, उदय राठौर, के डी देवांगन, सप्तजीत ठाकुर तथा संयुक्त प्रचार सचिव के लिए रागिनी गुप्ता, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, संदीप मेश्राम, अशोक वर्मा, टिकेश्वर ठाकुर, लोकेश श्रीवास, विजय मीनपाल का मनोनयन हुआ है।

अनुमोदन पश्चात निवर्तमान प्रांताध्यक्ष सी के खांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल द्विवेदी को बधाई दी, कार्यभार सौंपा और श्रेष्ठ कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अनिल द्विवेदी ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में पदाधिकारियों से कर्मचारी हित में बेहतर कार्य करने तथा संगठन की सुदृढ़ता हेतु उच्चतम प्रयास करने का आह्वान किया। प्रांतीय महासचिव अजय बाबर ने कहा कि नई टीम संगठन की प्रगति और कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ काम करेगी।
सभा को सी के खांडे, ए जे सिंह, महेश श्रीवास, डी के बिसेन, एस एल धीवर, यतींद्र गुप्ता, सम्मेलाल श्रीवास, सत्यजीत चौधरी, प्रदीप शर्मा, रितेश नागेश, रेणु ठाकुर, हरिशंकर वर्मा, डी एल साहू, पारसमणि साहू, वीरेंद्र पाठक, भीषम सूर्यवंशी आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित 23 महिला शक्तियों और यूनियन के 15 सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान पत्र, एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
अधिवेशन में राज्य के सभी जिले एवं संभाग से कर्मचारी उपस्थित हुए। मंच संचालन कार्यालय मंत्री कान्हा कौशिक एवं यतीश वर्मा ने किया। सम्पूर्ण व्यवस्था में प्रदीप शर्मा, अवधेश साहू की भूमिका सराहनीय रही।








