गुजरात की नशीली कैप्सूल को बेच रहे थे छत्तीसगढ़ में, पकड़े गए 7 युवक…

Seven youths were caught selling Gujarat's narcotic capsules in Chhattisgarh.

खैरागढ़,08नवंबर 2025। जिले की पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की तस्करी करने वाले 6 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग नशीली कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए, पुलिस के मुताबिक कुल 1,66,669 रुपये की संपत्ति जब्त हुई है.

आरोपी लंबे समय से गुजरात के भरूच जिले के दहेज क्षेत्र से नशीली दवाओं की तस्करी कर केसीजी जिले में बेच रहे थे. पुलिस ने सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है. सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा.

गिरफ्तार तस्कर

  1. मोहित सतनामी (35 वर्ष), पिता धनुक सतनामी, गंडई
  2. राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी (22 वर्ष), पिता बीरेंद्र गायकवाड़, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई
  3. शहबाज खान उर्फ पप्पू (33 वर्ष), पिता शकील खान, वार्ड नं. 11, गंडई
  4. शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली (33 वर्ष), पिता राधेश्याम टंडन, गंडई
  5. उत्तम रात्रे (24 वर्ष), पिता दुलीचंद रात्रे, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई
  6. एक विधि से संघर्षरत बालक