जिले की महिला खिलाडियों का चयन 23 मार्च को

कोरबा/छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार राज्य की महिला टीम के गठन हेतु ईस्ट जोन के खिलाड़ियों मुख्य चयन बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आगामी 7 अप्रैल को किया जाएगा।इसी तारतम्य में कोरबा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कोरबा जिले की महिला टीम का गठन हेतु 23 मार्च को सलेक्शन ट्रॉयल आयोजन किया जाना है जहां विभिन्न आयु वर्ग के महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। खिलाडियों को तीन आयु वर्ग में रखा गया है। जहां अंडर 15 जिसके लिए खिलाड़ी का जन्म 01/08/2009 से 31/08/2011 के भीतर होनी चाहिए दूसरा वर्ग अंदर-19 जिसके लिए खिलाड़ी जन्म 01/09/2005 से होना आवश्यक है। अंदर 23 के लिए लिए महिला खिलाडियों का कट ऑफ डेट 01/09/2001 के अंतर्गत होना चाहिए।वही सभी खिलाड़ियों को अपने साथ अंतिम 6 वर्षो की शैक्षणिक अंक सूची,2 पासपोर्ट साईज फोटो,डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड की रंगीन छाया प्रति 2 सेट सहित आवश्यक प्रतिस्पर्धा शुल्क जमा करना अनिवार्य है।


सिलेक्शन ट्रॉयल का आयोजन पर्यावेक्षक श्री जीत सिंह की उपस्थिति व मुख्य चयनकर्ता विशाल दुबे और अनिल प्रजापति की मौजूदगी में 23 मार्च को एसईसीएल के सैंट्रल वर्कशॉप मैदान कोरबा में सुबह 08:30 बजे से किया जाएगा