सरस्वती शिशु मंदिर उच्तर मध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री ने घोषित किया स्थानीय परीक्षा परिणाम; मेधावी छात्र सम्मानित

Saraswati Shishu Mandir Higher Secondary School, HTPP Darri, declared local examination results; meritorious students were honored.

कोरबा 1 मई 2026/ सरस्वती शिशु मंदिर उच्तर मध्यमिक विद्यालय एचटीपीपी दर्री में 30 अप्रैल 2026 को सत्र 2025-26 की स्थानीय परीक्षाओं (कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं) का परीक्षा परिणाम हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद नरेंद्र देवांगन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा संस्थान से जिला प्रतिनिधि अर्जुन सिंह पटेल, हसदेव शिक्षण समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह, समिति के सदस्य बद्री प्रसाद स्वर्णकार एवं वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद  फिरत राम साहू उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह निरंतर परिश्रम और अनुशासन का प्रतिबिंब है।”

विशिष्ट अतिथियों ने विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना की और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 95.18% रहा।

कक्षा अरुण के छात्र दिव्यांश चौधरी ने 85% अंकों के साथ प्रथम, कक्षा उदय की छात्रा निष्ठा मिश्रा ने 94 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा प्रथम के छात्र सलोनी सुंडी 94.5% अंकों के साथ प्रथम, नवीन साहू ने 88.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा द्वितीय के छात्र प्रीतेश सूर्यवंशी ने 87.5% अंकों के साथ प्रथम, हर्षिता शर्मा ने 84.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा तृतीय के छात्र आदित्य कुर्रे ने 73% अंकों के साथ प्रथम, आवनी यादव ने 62% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा चतुर्थ के छात्र शिवानी कमलेश ने 81% अंकों के साथ प्रथम, सत्या निर्मलकर ने 80.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा छठवी के छात्र शशांक सिंह ने 82% अंकों के साथ प्रथम, धनराज साहू ने 77% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा सातवीं के छात्र चंद्रावती टेकाम ने 86.0%,0, अंकों के साथ प्रथम, आनंदिता ने 78% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा नवमी के छात्र नेहा चौधरी ने 90.1% अंकों के साथ प्रथम, साधना ने 78.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा एकादश के छात्र प्रज्ञा यादव ने 66.2% अंकों के साथ प्रथम, सोनिया देवी ने 57.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न कक्षाओं के टॉपर्स को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में परीक्षा प्रभारी श्रीमती हेमलता साहू ने वार्षिक परीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

मंच का संचालन शिक्षक श्री श्रवण कुमार गुप्ता जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।