बालको मे संत गाडगे महाराज की 69 व पुण्यतिथि मनाया गया

Sant Gadge Maharaj's 69th death anniversary celebrated among children

कोरबा 23 दिसंबर 2025/बालकों में संत गाडगे महाराज का 69वां परिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वच्छता के जनक संत गाडके को लोगों ने उनके पुण्यतिथि पर शत–शत नमन किया। इस अवसर पर गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए।कहा कि संत गाडगे महाराज जी ने अपने तप, त्याग और कर्मयोग के माध्यम से समाज को समानता, स्वच्छता, शिक्षा और मानव सेवा का अमूल्य संदेश दिया। उन्होंने जीवन भर वंचितों, पीड़ितों और शोषितों की सेवा को ही अपना धर्म निभाया इसी क्रम में 

बरेठ धोबी समाज के संस्थापक रामकुमार पाटस्कर ने अपने उद्बोधन में कहा संत गाडगे महाराज जी भूखे को अन्न दो प्यासे को पानी पिलाओ निर्वस्त्र को कपड़े दो गरीब बच्चों को शिक्षा दो बेघर को आश्रय दो,बालको इकाई के अध्यक्ष,गिरधारी बरेठ वरिष्ठ  टी.आर बरेठ जी.पी.बरेठ ने भी अपने महान संत गाडगे महाराज जी के 68 पुण्यतिथि पर उन्होंने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।