कोरबा 5 जनवरी 2026/गौरव भारत सांस्कृतिक परिषद द्वारा भारत संस्कृति उत्सव के तहत ग्लोबल प्रतियोगिता और फेस्टिवल ऑफ इंडियन आर्ट एंड कल्चर का आयोजन किया गया. कत्थक ( बालकृष्ण एकल) में ध्रुविका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तो समृद्धि को फ्यूचर टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. स्पर्धा पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में दिनांक 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित हुआ. देश विदेश के प्रतिभागियों ने विभिन्न शास्त्रीय कला रूपों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. दोनों बालिकाएं केंद्रीय विद्यालय की छात्राएं हैँ और वे अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक और नृत्य गुरु पंडित मोरध्वज वैष्णव से कत्थक नृत्य सीख रहीं हैँ. दोनों की निरंतर प्रगति में माता सुचिता शर्मा और पिता प्रदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रहा









