CG PSC घोटाले पर घमासान: कांग्रेस ने PSC घोटाले को पोलटिकल एजेंडा, ओपी चौधरी बोले, युवाओं को धोखा देने वाले बचेंगे नहीं

रायपुर 12 मई 2024। प्रदेश में CGPSC 2021 परीक्षा मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। एक तरफ जहां मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर निशाना साधा है, तो वहीं कांग्रेस ने ये कहते हुए निशाना साधा है कि, CGPSC 2021 परीक्षा में हुई अनियमितता की जांच अब तक क्यों नहीं शुरू नहीं हुई। कांग्रेस ने कहा है कि

केंद्र सरकार ने CBI को जांच की मंजूरी दी थी, लेकिन केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद भी CBI ने मामला दर्ज नहीं किया है।

CBI ने राज्य सरकार से फिर म प्रकरण संबंधित कुछ और जानकारी मांगी है। आपको बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में मामला काफी गर्माया था। PSC घोटाला मामले में CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी व तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत कई अन्य अधिकारियों व राजनेताओं के खिलाफ ACB ने अपराध दर्ज किया था।

ओपी चौधरी ने किया पलटवार

कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। युवा भाई बहनों के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है। CBI जांच का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया है। जांच की प्रक्रिया केंद्र में नोटिफाई हो गई है। कई लोग भाग रहे हैं और कई लोग देश छोड़ रहे हैं। जिन्होंने भी धोखा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।