कोरबा 22 दिसंबर2025/भारत के वरिष्ठ पत्रकार, विचारक एवं ओजस्वी वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का दिनॉक 22 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार को कोरबा के टी.पी. नगर स्थित आर्शीवाद पाइंट में एक भव्य राष्ट्रवाद संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस हेतु विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष गौरव मोदी दिनॉक 21 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को अपने दल-बल सहित पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ के आत्मीय स्वागत करने एवं उन्हे कोरबा लाने के लिये रायपुर प्रस्थान किया एवं उन्हे लेकर कोरबा आये।
रायपुर से कोरबा पहुॅचने पर सर्वप्रथम पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने श्री सप्तदेव मंदिर पहुॅचकर देवी देवताओं के दर्शन किये एवं उनका आर्शीवाद लिया एवं उपस्थित भक्तों को अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अपने अराध्य देवों के प्रति पूर्व निष्ठा रखने एवं आने वाली पीढ़ी को संस्कारित करने का
आहावान किया तत्पश्चात वे ’’मोदी विला’’ गये जहॉ उन्होने कोरबा जिले के प्रथम विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक मोदी से सौजन्य भेट कर उनका आर्शीवाद लिया एवं उनके साथ राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना एवं वर्तमान राष्ट्रीय परिवेश्य पर गहन विचार-विमर्श किया एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ कुछ क्षण व्यतीत किया।
पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ ने किया श्री सपतदेव मंदिर में दर्शन और मोदी विला में अशोक मोदी से सौजन्य भेंट की
Pushpendra Kulshrestha visited Shri Sapatdev Temple and paid a courtesy visit to Ashok Modi at Modi Villa







