प्रियंका गांधी का रोड शो, जानिये कहां से कहां तक होगा रोड शो, शाम 4.45 बजे से पहुंचेगी रायपुर

रायपुर 14 नवंबर 2023। चुनाव प्रचार में अब 48 घंटे का वक्त बचा है। लिहाजा चुनाव प्रचार की रफ्तार तेज हो गयी है। आज प्रियंका गांधी रायपुर में रोड शो करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का राजधानी में रोड शो के लिए कांग्रेस ने भव्य तैयारियां की है। AICC सचिव राजेश तिवारी, मेयर एजाज ढेबर ने कल ही तैयारियों का जायजा लिया था। वहीं पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण कर लिया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार करने आ रही है। प्रियंका गाँधी रायपुर शाम को 4.45पर पहुंचेगी तथा रायपुर मे रोड शो करेंगी। रायपुर मे राजीव गाँधी चौक मे स्व राजीव गाँधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वे कोतवाली चौक, सत्ती बाजार, ब्राह्मण पारा, शीतलामता चौक, अरडी तिवारी स्कूल अमापारा चौक अग्रसेन चौक से तेल घानी चौक तक जाएगी