जांजगीर 20 मार्च 2026- छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनीज की अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा के नवनिर्मित बैंडमिंटन कोर्ट में शनिवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। खेल प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया होंगे। प्रतियोगिता के प्रारंभ होने से पहले नवनिर्मित बैंडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ मुख्य अभियंता के हाथों किया जाएगा। क्षेत्रीय खेल सचिव केके टोप्पों एवं सहसचिव दिनेश मेश्राम अंतरक्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का समन्वय करेंगे।
पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता एबीवीटीपीएस मड़वा में शनिवार को होगी शुरू
Power Companies Inter-Regional Badminton Competition will start on Saturday at ABVTPS Madwa.







