PM Modi ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई, बोले- समाज में सद्भाव की भावना को करें गहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ईस्टर की बधाई, यह विशेष अवसर समाज में लोगों के भीतर सद्भाव की भावना को और भी गहरा करें।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को समाज की सेवा करने और निचले वर्ग की मदद के लिए प्रेरित करें। आज के दिन हम प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सभी नागरिकों विशेषकर ईसाई समुदाय को ईस्टर की बधाई। ईस्टर प्रेम और करुणा का प्रतीक है। यीशु ने सच्चाई और न्याय के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। आइए हम प्रभु यीशु के आदर्शों को अपनाकर प्रेम और सद्भाव फैलाएं।