NTPC के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कप

NTPC's DGM Kumar Gaurav shot dead, commotion ensues

झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में डीजीएम कुमार गौरव को भी गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परंतु अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से परिसर में हड़कंप मच गया है। साथ ही इस घटना से एनटीपीसी के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके अलावा परिसर के लोगों में भी भय का व्याप्त है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की

हजारीबाग के एनटीपीसी केरेडारी में कार्यरत डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि गोली मारने की घटना आज सुबह के समय हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद डीजीएम कुमार गौरव की इलाज के दौरान हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में मौत हो गई। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र की फतहा के पास की यह पूरी घटना बताई जा रही है। घटना के बाद एनटीपीसी के ऑफिसर और अन्य कर्मचारी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल पहुंचे हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते नजर आए।

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

फिलहाल मृतक के शव को अभी हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल में ही रखा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हजारीबाग के एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि पहले भी एनटीपीसी के अधीन कंपनियों के कर्मचारियों पर इस तरह की गोलीबारी की वारदात की गई है, जिनमें मौतें भी हो चुकी हैं। पहले भी इस तरह की वारदात हुई है, हालांकि इस बार किस बात को लेकर गोलीबारी की गई, यह जांच का विषय है।