12 नवंबर 2025 राशिफल : किन राशि वालों के बिगड़ेंगे हालात और किसके सितारे चमकेंगे, जानें एक क्लिक में सबकुछ

November 12, 2025 Horoscope: Which zodiac signs will face bad circumstances and whose stars will shine, know everything in one click.

धर्म डेस्क। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ फल लेकर आएगा, तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य, धन, परिवार और करियर से जुड़े मामलों में ग्रहों की चाल कई लोगों की किस्मत बदल सकती है। जानिए, आपका आज का राशिफल क्या कहता है और कैसा रहेगा 12 नवंबर 2025 का दिन।

मेष –

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद और जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है।

वृषभ –

आज दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार में आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।

मिथुन –

आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क –

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पति-पत्नी के मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क से बड़ा कार्य प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुखद समाचार से वातावरण आनंदमय रहेगा।

सिंह –

आज आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा का योग बनेगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। व्यापार में हानि की संभावना है।

कन्या –

आज मानसिक तनाव रह सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में हानि और आर्थिक स्थिति में गिरावट संभव है। परिवार में मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है।

तुला –

आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। लंबी यात्रा के योग हैं। किसी कार्य विशेष में आपको विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक –

आज आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में साथियों से धोखा या नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। किसी अपरिचित को उधार न दें। परिवार में मतभेद और जीवनसाथी से विवाद की संभावना है।

धनु –

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि संभव है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में गिरावट महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर –

आज दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी अपने के दुखद समाचार से मन व्यथित हो सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नया वाहन या कार्य आज न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति में वाणी पर संयम रखें।

कुंभ –

आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति के मिलने से व्यापार में नया अवसर मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। यात्रा या नया मकान-वाहन क्रय संभव है।

मीन –

आज कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य में गिरावट होगी। नया कार्य शुरू करने में अड़चन आएगी। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान संभव है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, अतः वाणी पर संयम रखें।