नगर निगम कोरबा में नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी शुभकामनाएं…

New alderman took oath in Municipal Corporation Korba, Collector Kunal Dudawat administered the oath, Minister Lakhanlal Devangan gave best wishes…

कोरबा, 10 जुलाई 2026/ नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित 10 नए एल्डरमैन को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी एल्डरमैन नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।