हरियाणा के नए CM होंगे Nayab Singh Saini, जानिए कौन है सैनी जो बनेंगे सीएम, जानें कितनी है संपत्ति और कितने पढ़े लिखे हैं?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे।

कौन हैं नायब सिंह सैनी?

  • नायब सिंह सैनी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हरियाणा के दिग्गज नेता और फिलहाल कुरूक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं।
  • वर्तमान में नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उन्हें 27 अक्टूबर 2023 को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
  • नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ था।
  • नायब सिंह सैनी ने मुजफ्फरपुर में बी.आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। वहीं च. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से उन्होंने एलएलबी की डिग्री ली है।

नायब सिंह सैनी राजनीतिक सफर

  • भाजपा से पहले नायब सिंह सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे। इसी के जरिए उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद नायब सिंह सैनी भाजपा में शामिल हो गए थे।
  • नायब सिंह सैनी को 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष बनाया गया था। 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री बनाया गया था।
  • नायब सिंह सैनी 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्य बने थे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने।
  • नायब सिंह सैनी 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे थे। लोकसभा चुनाव-2019 में कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़े और सांसद बनाए गए। इसके बाद अक्टूबर 2023 में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

नायब सिंह सैनी की संपत्ति

  • नायब सिंह सैनी की संपत्ति 3 करोड़ रुपये की है। इनके ऊपर 57 लाख की देनदारिया है।
  • नायब सिंह सैनी के पास 4 लाख कैश और अलग-अलग बैंकों में 24 लाख रुपये जमा है।