मां ने 2 बच्चों के साथ खाया जहर, चार साल के मासूम बेटे की मौत, मां और बेटी की हालत गंभीर

Mother consumed poison along with her two children, four-year-old innocent son died, mother and daughter are in critical condition

कोरबा 1 अक्टूबर 2024। कोरबा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया है। बताय जा रहा है कि घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 4 साल के मासूम बेटे की मौत हो गयी। वहीं महिला और उसकी 7 साल की बेटी की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

घटनाक्रम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। बांकी मोंगरा क्षेत्र में मधु कश्यप का परिवार निवास करता है। घर में महिला के पति के अलावा उसके दो बच्चे है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात किसी बात को मधु कश्यप ने अपने 4 साल के बेटे और 7 साल की बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर का सेवन कर ली। घटना की जानकारी होते ही तीनों को आनन फानन में कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान जहां 4 साल के मासूम बेटे की मौत हो गयी, वही जहर सेवन से गंभीर हालत में 7 वर्षीय बेटी शिवानी को निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

पीड़ित महिला का उपचार कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक ही परिवार के तीन लोगों के द्वारा सामुहिक आत्महत्या के प्रयास की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बांकी मोंगरा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने बच्चों के साथ ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविकता को जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और शोक की लहर है।