जन्मदिवस के उपलक्ष में भोग भंडारा एवं देवी जागरण का कार्यक्रम
कोरबा 14 अप्रैल2026/शिव हनुमान मंदिर एनटीपीसी गेट में बड़े ही धूमधाम से मंत्री लखनलाल देवांगन का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें जन्मदिन के अवसर पर भोग भंडारा एवं देवी जागरण का कार्यक्रम रखा गया था, इस अवसर पर मंदिर समिति मंत्री लखन देवांगन के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर की एक पवित्र फोटो भेंट की।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के साथ साथ मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जन्मदिन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिसमें मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक कौशल देवांगन, संरक्षक भुनेश्वर दुग्गल,पार्षद नरेंद्र देवांगन,पार्षद एवं सदस्य खनिज न्यास मुकुंद सिंह कंवर, संरक्षक गौरीशंकर अग्रवाल, संरक्षक एवं मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे ,संरक्षक परविंदर सिंह, मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव एवं कोषाध्य आशीष अग्रवाल ,सहसचिव संजय कूर्मवंशी,उपाध्यक्ष अंजय अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर , तुलसी ठाकुर ,रामकुमार सोनीकर, गोपालबन गोस्वामी, सह कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, लल्लन सिंह, अरुण सिंह,गीता शर्मा, कविता अग्रवाल, रौशनी वर्मा नारायण राजपूत ,मंडल महामंत्री किशोर साहू, पार्षद फ़िरत साहू, पार्षद सरोज जी, किशन केवट, तोमेश यादव,सरोज सिंह, भगवती निर्मलकर, धनबई निर्मलकर, बबीता महंत ,साथ में बड़ी संख्या में भक्तगण एवं दर्री मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे










