रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को सौंपा गया ज्ञापन पुरानी पेंशन सहित प्रमुख मांगों पर जोर, जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

Memorandum submitted to Rampur MLA Phool Singh Rathiya, emphasis on major demands including old pension, public relations campaign intensified

रायपुर/कोरबा 03मई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जनप्रतिनिधि जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को उनके गृह ग्राम केरवा द्वारि में यूनियन प्रतिनिधिमंडल द्वारा विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
यह ज्ञापन यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें विद्युत कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों की ज् सक्षमवलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
ये रहे प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित
इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के प्रदीप पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष (कोरबा पूर्व) टी.पी. गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, प्रांतीय संयुक्त संगठन सचिव उदय राठौर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संजय लसार, सागर देवांगन, अध्यक्ष कोरबा वृत्त लक्ष्मी प्रसाद यादव, अध्यक्ष उत्पादन शाखा कोरबा पूर्व सुखीदास मंहत, उत्पादन शाखा कोरबा पश्चिम सचिव मुरलीधर सोनिकर, कोषाध्यक्ष जॉर्ज, के. थंकाचन्द, संरक्षक कोरबा वृत्त कौशल साहू, उपाध्यक्ष कोरबा वृत्त निलम्बर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें
पुरानी पेंशन योजना (OPS) को प्राथमिकता के साथ पुनः लागू किया जाए
संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
वेतन विसंगतियों का त्वरित निराकरण किया जाए
कार्यस्थल पर सुरक्षा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो
रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कर कार्यभार कम किया जाए
कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की जाएं
“पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार” — अनिल द्विवेदी
प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और इसे लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अन्य लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी मांग की।
विधायक ने दिया सकारात्मक आश्वासन
विधायक फूलसिंह राठिया ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल की जाएगी।
अभियान से बढ़ी उम्मीदें
यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कर्मचारियों की आवाज़ जनप्रतिनिधियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी और जल्द ही ठोस परिणाम सामने आएंगे।