बोर्ड आफ विजिटर के सदस्यों ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Members of the Board of Visitors inspected the district jail.

कोरबा 22 सितंबर 2025/माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश@अध्‍यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा जिला कोरबा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्री अजीत बसंत कलेक्‍टर कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा, डाॅ0 एस.एन. केशरी  जिला मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्वास्थ्‍य अधिकारी, श्री सरोज कुमार महिलांगे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा, श्री देवेन्‍द्र प्रताप सिंह कंवर उपसंचालक कृषि विभाग कोरबा, श्री मुकेश कुमार दिवाकर परिविक्षा अधिकारी समाज कल्‍याण विभाग कोरबा, श्री अरूण कुमार राठिया प्रबंधक जिला Oयपार एवं उद्योग केन्‍द्र कोरबा उपस्थित रहे।


निरीक्षण का मुख्‍य उद्देश्‍य जेल में किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव तो नहीं हो रहा एवं बंदियों के चिकित्‍सा, स्वास्थ्‍य, भोजन, विधिक सहायता से अधिवक्‍ता, जेल के अभिलेखों का निरीक्षण किया जाना था। निरीक्षण में जेल के अंदर जातिगत भेदभाव की प्रथा नहीं हेाना पाया गया है। जेल के बैरकों में जाकर बंदियों एवं जेल के कर्मचारी एवं अधिकारीयों से चर्चा की गयी  तथा भोजना की गुणवत्‍ता, स्वास्थ्‍य परीक्षण एवं चिकित्‍सा प्राIत होने के संबंध में पूछा गया जो जेल नियमावली के अनुसार होना बताया गया। बंदियों को विधिक सहायता के लिये जेल में लीगल एड क्‍िलनिक की स्थापना प्राधिकरण के द्वारा की गयी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जिला जेल कोरबा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्‍त भ्रमण के दौरान श्री अमितेश साहू सहायक जेल अधीक्षक, जिला जेल कोरबा उपस्थित रहे।