मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा बस स्टैंड में खोला गया प्याऊ,राहगीरों को मिलेगी राहत,

Marwari Yuva Manch has opened a drinking water stall at the bus stand, providing relief to passersby.

कोरबा दर्री/ राहगीरों को राहत देने के लिए मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा,जैलगांव चौक बस स्टैंड पर प्याऊ शुरू किया है।

यात्रियों को तेज गर्मी में पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। जिस कारण मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा प्याऊ खोला गया,जैलगांव चौक बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री, राहगीर एवं आम नागरिक आवागमन करते हैं। गर्मी के इस मौसम में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंच द्वारा यह पहल की गई है। लोगों ने मंच के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही ऐसे समय में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और सेवा का कार्य है।मंच के इस तरह के कार्य से समाज के प्रति समर्पण भाव अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रहा है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,मंच के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल (बंटी), कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल,एवं मंच के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।