नर्मदेश्वर शिव मंदिर इंदिरा नगर में मारवाड़ी युवा मंच ने बांटे केले, सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़

Marwari Yuva Manch distributed bananas at Narmadeshwar Shiv Temple, Indira Nagar; crowds of devotees gathered on the last Monday of Sawan.

कोरबा/जमनीपाली/: सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर जमनीपाली इंदिरा नगर स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस विशेष अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच (दर्री-जमनीपाली, जैलगांव शाखा) द्वारा मंदिर आने वाले भक्तों के लिए  केला प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों पहुंच रहे थे, पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और प्रेमपूर्वक केले का प्रसाद वितरित किया। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन सोमवार भगवान शिव की आराधना और जनसेवा का सबसे उत्तम अवसर है। इसी सेवा भावना, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव के जयकारे लगाए और मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान मंच के कई प्रमुख सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक व्यवस्था संभालने और सेवा कार्य को सफल बनाने में जुटे रहे।