अवैध शराब बेचते हुए दो आरोपी को   मानिकपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Manikpur police arrested two accused while selling illegal liquor.

कोरबा 6 मई 2026 जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब बिक्री की सूचना पर मानिकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त मुखबिर सूचना के अनुसार सुभाष ब्लॉक के दो व्यक्ति अपने एक्टिवा वाहन में देसी मदिरा रखकर कुशा भट्टा देसी शराब भट्टी के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे थे। सूचना पर मानिकपुर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 180 एमएल वाली 20 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। साथ ही बिक्री रकम ₹200 भी जप्त किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(ख) के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

01. याकुल सोनी, पिता सामवेल सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष ब्लॉक,गौरी शंकर चौहान, पिता स्व. अमृतलाल चौहान,