सौ करोड़ की लागत से बने 132 केवी उपकेंद्र को ऊर्जीकृत किया प्रबंध निदेशक श्री शुक्ला ने

Managing Director Mr. Shukla energized the 132 KV substation built at a cost of Rs. 100 crore.

रायपुर, 28 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में पारेषण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सौ करोड़ रूपए की लागत से लिटिया सेमरिया (धमधा) में 132 केवी के नए उपकेंद्र का निर्माण किया गया है, जिसकी कुल क्षमता 160 एमवीए है।
इस उपकेंद्र का ऊर्जीकृतकरण ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला द्वारा बटन दबाकर किया गया।
इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश में पारेषण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने हेतु योजनाबद्ध रूप से कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल, श्री एस. सलेट, मुख्य अभियंता सर्वश्री एएम. परियल, अब्राहम वर्गीज, प्रसन्ना गोसावी, एडिशनल सीई पी.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, आरके मिश्रा, पीके गढ़ेवाल श्री राजेश तिवारी, श्री राजेंद्र कुमार मिश्रा, श्री एस.के. भुआर्य, कार्यपालन अभियंता श्री धर्मेंद्र भारती, श्री छगन शर्मा, श्री डी.के. साहू, श्रीमती बरखा दुबे, श्री एस. सिन्नी, श्री सिद्धार्थ भावसार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस क्षमता विस्तार से दुर्ग एवं धमधा विकासखंड के 150 से अधिक गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लिटिया–सेमरिया उपकेंद्र में 132/33 केवी के स्तर पर 40-40 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 100 करोड़ रुपए है। इस उपकेंद्र से 33 केवी के 6 फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
इस उपलब्धि से दुर्ग जिले के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।