कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, सात अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले,

Major reshuffle in Korba Police Department, seven officers and employees transferred,

कोरबा, 29 जून 2026/पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के तहत निरीक्षक मोतीलाल पटेल को कोतवाली थाना प्रभारी से कटघोरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को कटघोरा थाना प्रभारी से कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह निरीक्षक मनोज कौशिक को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना पाली संबद्ध किया गया है। उप निरीक्षक शिवकुमार कोसरिया को रक्षित केंद्र से सिविल लाइन रामपुर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक धनंजय जाटवर का तबादला बालकोनगर थाना से सिविल लाइन रामपुर किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक अनिल खाण्डे को सिविल लाइन रामपुर से पुलिस चौकी मुनिनिकुंज (मानिकपुर) पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रधान आरक्षक (212) शनि कुमार कुंडू को रक्षित केंद्र कोरबा से बालकोनगर थाना भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर अपनी आमद देने तथा संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 29 जून 2026 से प्रभावी माना गया है।