जांजगीर-चांपा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट मामले में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Major police action in Janjgir-Champa, long-absconding permanent warrantee arrested in assault case

जांजगीर-चांपा,20 जनवरी 2025। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजाक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नीरज तिवारी पिता स्वर्गीय छेदी लाल तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम तेंदुआ, थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी नीरज तिवारी के विरुद्ध थाना अजाक, जांजगीर में दिनांक 1 अगस्त 2025 को मारपीट की घटना को लेकर अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2) एवं 3(2) 5(क) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

थाना अजाक पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी से पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

इस कार्रवाई में डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में एएसआई रामेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, रामकृष्ण खैरवार, आरक्षक संतोष, प्रधान आरक्षक संजय साहू सहित थाना अजाक के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना की है।