लोक जनशक्ति (रामविलास) खेल प्रकोष्ठ प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों ने किया पदग्रहण ।

Lok Janshakti (Ramvilas) Sports Cell strengthened the organization at the state level, new office bearers took charge in various districts.

पटना दिनांक: 11/02/2026/लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल प्रकोष्ठ के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उत्साहवर्धक रहा। प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से पदग्रहण किया।

इस अवसर पर जमुई जिला अध्यक्ष  मुकेश कुमार साह एवं जिला महासचिव मो. कौशल ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही पटना जिला में उपाध्यक्ष  सूरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को भी दायित्व सौंपे गए।

प्रदेश स्तर पर प्रदेश सचिव के पद पर श्रीमती अर्चना पटेल को जिम्मेदारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त नालंदा जिला महासचिव  नितीश कुमार को भी दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा तिवारी जी ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ युवाओं को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है और नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।

प्रदेश महासचिव  मुकेश कुमार ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ का निरंतर विस्तार युवाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण है और सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।

वहीं प्रदेश महासचिव श्री भोला कुमार थापा ने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की सीख मिलती है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

नए पदाधिकारियों के जुड़ने से खेल प्रकोष्ठ तेजी से मजबूत हो रहा है और संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।