लखनी साहू को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान, गृहग्राम पहुंचने पर वार्ड के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत,  

Lakhani Sahu was honoured by Her Excellency President Draupadi Murmu, on reaching his native village he was given a grand welcome by the people of the ward and public representatives.

 कोरबा 10 अक्टूबर 2025/कोरबा की बेटी लखनी साहू चक्रधर प्रसाद साहू को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान मिला है। लखनी को ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में लखनी को भाषण देने का मौका मिला। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने खुद लखनी से संवाद करते हुए कहा जय जोहार,कोरबा जिले के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी स्वयंसेविका को राष्ट्रपति सम्मान से जवाजा गया है। इस अचीवमेंट ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। लखनी साहू शासकीय पी. जी. कॉलेज, कोरबा की पूर्व छात्रा एवं सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका है। कोरबा जिले के जैलगांवचौक दर्री में रहने वाली लखनी की निवास स्थान पहुंचने पर जैलगांवचौक पर वार्ड के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।