वार्डों, मोहल्लों की हर छोटी बड़ी समस्या और जरुरत को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को दे रहे गति
बस्तिया और गलियां संवारने पर फोकस,
कोरबा 11 अप्रैल2026 / कोरबा विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। बीते दो वर्षों में कोरबा नगर निगम क्षेत्र के 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर जमीन पर तेजी से उतारने का कार्य किया है।
लखन लाल देवांगन को यूही झुग्गी झोपड़ी वाला नेता नही कहा जाता। जब वे महापौर थे तब सभी वार्ड़ो में सीसी रोड बिछाने का काम किया था, आज मंत्री देवांगन के फिर उसी विकास की गति शहर के गलियों में दिखने लगी है।
दो साल में करीब 600 काम अगर 67 वार्ड में हो रहे हैं इससे स्पष्ट है की बस्तिया 15 साल बाद फिर चमकना शुरू हो गई है। दो वर्षों में इतने अल्प समय में अगर अधिक कार्य हो रहे हैं उससे आप मंत्री देवांगन का बस्तियों मोहल्लो के विकास का विजन भली भांति समझा जा सकता है।
कोरबा को जरूरत थी की बड़े प्रोजेक्ट मैदान में उतरे ताकि बढ़ते आबादी के साथ लगते जाम, अव्यस्थित शहर को सही दिशा मिल सके। वार्डों की मूलभूत कार्यों के साथ बड़े परियोजनाओ की भी आधारशिला रखी जा रही है।
अपने सरलता और सहजता के लिए जाने वाले मंत्री श्री देवांगन एक बड़ी बखूबी है, बिना शोर किए, बिना किसी के साथ भेदभाव किए, मिलनसार व्यवहार के साथ आसानी से ग्राउंड लेवल पर अपनी पकड़ बनाते हुए विकास कार्यों को अम्लीजामा पहनाते जा रहे हैं। उनकी इसी व्यवहार की वजह है कि राज्य शासन, जिला प्रशासन, नगर निगम, सार्वजनिक उपक्रम से लगातार फंड की प्राप्ति हो रही है, जिससे कार्यों को गति मिल रही है।
कोरबा का एक ही लाल…. “लखन लाल देवांगन”, 2 साल और 67 वार्ड में 597 विकास कार्यों का बनाया रिकॉर्ड
Korba's only son.... "Lakhan Lal Devangan", created a record of 597 development works in 2 years and 67 wards.







