बदमाशों के खिलाफ कोरबा पुलिस की प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Korba Police takes effective preventive action against miscreants

रात्रि में बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही

कोरबा 10 फरवरी2026/ जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

इस दौरान कोरबा पुलिस द्वारा रात्रि के समय सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह घूमने, अड्डेबाजी करने एवं झुंड में एकत्रित होकर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कुल 20 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही का उद्देश्य रात्रिकालीन समय में शांति व्यवस्था बनाए रखना, असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है।

कोरबा पुलिस द्वारा भविष्य में भी रात्रि गश्त, निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर एवं सघन रूप से जारी रखी जाएगी।