कोरबा 2 अप्रैल 2026/हनुमान जयंती के अवसर पर दक्षिण हनुमान मंदिर एनटीपीसी मुख मार्ग में स्थापित भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना के पश्चात खिचड़ी का भोग लगाया गया। पश्चात श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जयंती उत्सव को सफल बनाने के लिए श्री शिव हनुमान मंदिर समिति के कौशल देवांगन मुख्य संरक्षक एवं व्यवस्थापक,मनोज वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष,सुरेश अग्रवाल अध्यक्ष,अंजय अग्रवाल उपाध्यक्ष,आशीष अग्रवाल सचिव,संजय कर्मवंशी सहसचिव,भुवनेशार दुग्गल,मनोज लहरे दर्री मंडल अध्यक्ष ,गोरीशंकर अग्रवाल डॉ. गोपालबन गोस्वामी,रामकुमार सोनिकर,गीता शर्मा,आशीष पाण्डेय ने अपनी सहभागिता निभाई

शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान हनुमान की मूर्ति स्थलों पर भी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही और पूजा-अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना करते रहे।







