कोरबा जिले कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में बुंदेली से देवरी-शुक्लाखार होते हुए चांदनी चौक तक की PMGSY सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। साथ ही खोलार नदी पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त है। बरसात में सड़क गड्ढों और जलभराव के कारण तालाब में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीण, किसान और स्कूली बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
लंबे समय से समस्या झेल रहे क्षेत्रवासियों के समर्थन में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) मैदान में उतर आई है। पार्टी ने पूर्व में प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अवधि समाप्त होने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी को लेकर JCP ने 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को चांदनी चौक पर उग्र चक्काजाम कर दिया। जहां स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को शहर से जोड़ता है। पुल टूटने और सड़क खराब होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने, बच्चों को स्कूल जाने और किसानों को मंडी तक उपज ले जाने में भारी दिक्कत हो रही है। अब प्रशासन के निर्णय का इंतजार है।







