जनता यूनियन वितरण शाखा कोरबा द्वारा नवपदस्थ कार्यपालन अभियंता अंशुल वासने से पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत…

Janta Union Distribution Branch Korba welcomed the newly appointed Executive Engineer Anshul Vasne by presenting him a bouquet of flowers...

 कोरबा 20 सितंबर 2025/विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की कोरबा शाखा ने कोरबा वृत्त के अंतर्गत कटघोरा संभागीय कार्यालय के नवपदस्थ कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल वासने का कार्यालय मुख्यालय में भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। जनता यूनियन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें क्षेत्र के विकास और कर्मचारी हित में उत्कृष्ट कार्य हेतु शुभकामनाएं दी।
वासने ने जनता यूनियन से कहा कि वे कम्पनी के नियमानुसार उच्चाधिकारियों की सलाह से जनता यूनियन द्वारा सुझाये गए समस्त मुद्दों का निदान करेंगे। साथ ही कर्मचारी हित और सुरक्षा के विषय उनके लिए सर्वोपरि हैं। कर्मचारी अपनी समस्याएं सीधे उन्हें बताएं, वे समुचित निदान करने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जनता यूनियन के पदाधिकारी
प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रांतीय सदस्य जॉर्ज के थंकाचन्द, संरक्षक आर के अग्रवाल, वितरण शाखा अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, सचिव घनश्याम गवेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौर, संगठन सचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव, प्रचार सचिव कुशल सोनवानी ,अनूप जोल्हे, विकास तिवारी,जनरेशन शाखा कार्यकारणीय अध्यक्ष गेंदराम साहु, कार्यालय सचिव कौशल साहू कार्यकारिणी सदस्य राम प्रताप सरोटिया, विजय सिदार, विष्णु दास महंत ,अजीत कुमार पैकरा ,धीरेंद्र बरेट, देवनारायण साहू ,अमृतलाल भरत मरावी, महेंद्र कुमार टांडे , सोनू राम ,मोहन सिंह उईके ,रितेश डिक्सेना ,लक्ष्मी जयसवाल ,गणेश निषाद लक्ष्मण सिंह अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।