जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मवेशी तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया…

Janjgir Champa police got a big success, the accused of cattle smuggling was arrested…

जांजगीर चांपा,31अगस्त 2025। जांजगीर चांपा जिले में पुलिस जांजगीर चांपा अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में पशु तस्करी करने वालों पर कार्यवाही करते हुए अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वाले के विरुद्ध मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया।

थाना जांजगीर पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले आरोपी संजय सूर्यवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी खोखरा थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मवेशी तस्करी में प्रयुक्त माजदा वाहन को बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 4 6 10 छत्तीसगढ़ पशु संरक्षक अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।

निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक सत्यम कुमार चौहान, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, आर. राजू लाठेवाल एवं रिस्पांस टीम जांजगीर तथा समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।