बालको क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में जयसिंह अग्रवाल ने कराया महारूद्राभिषेक

कोरबा मान्यता हैं की सावन के पवित्र माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की खुशहाली, समृद्धि एवं स्वस्थ कोरबा की मंगल कामना को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 39 में कैलाश नगर बालको क्षेत्र में स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में स्थित भगवान शिव का महा रुद्राभिषेक कराया। इस महापूजन में श्री अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने मिलकर घंटो तक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
पंडित रामकृष्ण पाण्डेय के सानिध्य और अन्य पंडितों की उपस्थिति में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दिव्य मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का आह्वान कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए राजस्व मंत्री ने सपत्नीक जिला एवं प्रदेश के लिये खुशहाली की कामना करी। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि “भगवान शिव भोले भंडारी हैं और सहज पूजा से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं।” उन्होंने भगवान शिव से खेती-किसानी की समृद्धि की भी कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुष्यंत शर्मा, सुधीर शर्मा, मुन्ना साहू, लल्लन ठाकुर, तुलसी केंवट, के.के. चौकसे, बुद्धेश्वर चौहान, प्रभात डड़सेना, राकेश पंकज, आकाश गोयल, आशीष राव, आशा जोशी, गिरधारी बरेठ, राजू बर्मन, बाबील मिरी, मनोज भारिया, लक्ष्मी साहू, कृपाराम साहू, देवीदयाल सोनी, संजय सिंह, बद्री किरण, एफ.डी. मानिकपुरी, शशीलता पाण्डेय, पंचराम आदित्य, प्रदीप पुरायणे, देवीकुमारी, पीयुष पाण्डेय, मधुरदास, जगन्नाथ थवाईत, मनीष ओगरे, पुष्पा पात्रे, महेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
परिसर में लगाया ऑवला का पौधा
कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान शिव का रूद्राभिषेक संपन्न होने के बाद समर्थको के साथ मंदिर परिसर में पौध रोपण कर हरियाली का संदेश भी दिया। उन्होंने आवला का पेड़ लगाया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को पौध रोपण के लिये अपील भी की।
भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण
रूद्राभिषेक सपन्न होने के बाद परिसर में भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने भोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।