पुण्यतिथि पर याद किए गए जयपाल सिंह मुंडा

Jaipal Singh Munda remembered on his death anniversary

कोरबा 20 मार्च2026/आदिवासी मसीहा व जननायक डॉ. जयपाल सिंह मुंडा के पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला शाखा कोरबा द्वारा  20 मार्च शक्तिपीठ बुधवारी बाजार कोरबा में उनको याद करते हुए पुण्यतिथि मनाया गया।

परिषद के उपस्थित लोगों ने उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर जयपाल सिंह मुंडा के आदिवासियों के प्रति उनके महान योगदान को याद करते हुए परिषद के जिला अध्यक्ष वीरसाय धनवार द्वारा प्रकाश डाला गया साथ ही आर एस बरिहा, राम मूरत कवर , गोवर्धन कंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विकास आमों, मनोज कंवर, सुलेंद्र नेटी, अनिल कंवर, रमन ओड, हितेश, आकाश कोरम, हिम्मत सिंह मार्को, भानु श्याम, आशीष मरावी, प्रमोद मरकाम, प्रमोद कुमार, सुधीर नेति,अनिल, आशीष कंवर, दिनेश मरावी,मोहन कुमार आदि उपस्थित रहे।