वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रेंज के पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर साझा किए फीडबैक
बिलासपुर 11 मार्च 2026/ को आईजीपी बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर विगत एक माह में अनुभव के तहत प्राप्त फीडबैक के संबंध में चर्चा की।चर्चां का मुख्य बिंदु अनुभव के तहत प्राप्त फीडबैक के आधार पर थानों की समीक्षा रही। बैठक में रजनेश सिंह उप पु महा/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, शशिमोहन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़,श्री सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा, विजय पांडे, पुलिस अधीक्ष जांजगीर, मनोज खिलाड़ी, पुलिस अधीक्षक जी पी एम, प्रफुल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक सक्ती इस बैठक में शामिल हुए।पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने, पुलिस अधीक्षकों को रेंज कार्यालय से प्रतिदिन भेजे जा रहे अनुभव फीडबैक के तहत आये सुझावों और शिकायतों के आधार पर जिले की समिक्षा कर जानकारी ली।
1 फरवरी 2026 से 28 फरवरी में Bilaspur जिले में कुल 201 feedback प्राप्त हुईं जिसमें सर्वाधिक थाना सरकंडा में 64 तथा थाना सिविल लाइन में 20 feedbacks मिलीं. उसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली, बिल्हा,अजाक, यातायात थाना, रेंज साइबर थाना, ACCU, पुलिस सहायता केंद्र सिम्स, पुलिस सहायता केंद्र मोपका में शून्य feedback प्राप्त हुईं.
उसी प्रकार जिला raigarh में कुल 331 feedback प्राप्त हुईं जिसमें सर्वाधिक थाना जूटमिल में 44 तथा थाना कोतरारोड में 44 feedbacks मिलीं. उसी प्रकार थाना अजाक और महिला थाना में शून्य feedback प्राप्त हुई
जिला कोरबा में कुल 55 feedback प्राप्त हुए जिसमें सर्वाधिक थाना उरगा में 12 feedback मिली. उसी प्रकार थाना कोतवाली, साइबर थाना, दर्री, कुसमुंडा पाली, पसान, लेमरू मैं शून्य feedback प्राप्त हुई
जिला जांजगीर चम्पा में कुल 100 प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना सारागाँव में 20 तथा जांजगीर में 11 फेड बैठ mili उसी प्रकार पुलिस सहायता केंद्र कोटमिसोनर और रहौद मैं शून्य फीडबैक प्राप्त हुई.
जिला मुंगेली में कुल 230 मैं feedback प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना पथरिया में 46, थाना लोरमी में 24 थाना सिटी कोतवाली में 33 साइबर सेल में 21 में feedback मिली उसी प्रकार चौकी डिंडोरी मैं शून्य फीडबैक प्राप्त हुई
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में कुल 51 feedback प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना डोंगरीपाली में 11 feedback मिली तथा उसी प्रकार थाना बिलाईगढ़ में शून्य feedback प्राप्त हुई
जिला सक्ती में कुल 127 feedback प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक थाना मालखरौदा में 38, थाना जैजैपुर में 20 थाना डभरा में 19 feedback मिली है
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से कुल 39 feedback mili जिसमें सर्वाधिक thana पेण्ड्रा में 22 feedback मिली तथा उसी प्रकार चौकी खोडरी से शून्य feedback मिली
सामान्यत: जिलों के अधिकांश थानों की रेटिंग 5 के मापदंड पर,लगभग 3.5 के औसत पर रहनेंपर आईजीपी साहब ने संतुष्टि जाहिर की, जो थाने इससे नीचे की ग्रेडिंग में हैं, उनमें सुधार के लिए पुलिस अधीक्षकों को बताया गया। उल्लेखनीय है कि अनुभव के तहत थाने और पुलिस कार्यालयों में आने वाले लोग,वहां लगे एक क्यू आर कोड को स्कैन करके अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कर सकते हैं।इससे कई अच्छे और रोचक सुझाव भी थानों के संबंध में मिले, जैसे कहीं पेयजल की व्यवस्था नहीं है, नहीं, बैठनें की व्यवस्था सही नहीं है, कहीं पुलिस अधिकारियों के व्यवहार संबंधी शिकायतें हैं, तो कहीं आम जनों के द्वारा पुलिस की तारीफ भी की गई है।कहीं थाने जाने में रिपोर्ट लिखने में समय लगाने या समय पर कार्य नहीं होने की शिकायतें हैं, तो कहीं तुरंत काम कर देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया है। पुलिस महानिरीक्षकों में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि अनुभव, मे प्राप्त प्रत्येक फीडबैक की समीक्षा करके, जो कमियां थाने में या पुलिस कर्मियों के व्यवहार में परिलक्षित हो रही हैं, उन्हें दूर कराया जाए।जिन् थानों से एक ही प्रकार की शिकायतें या सुझाव आ रहें हैं। उन्हें उचित तरीके से परीक्षित करके उचित कार्रवाई कर आवश्यकतानुरूप सुधार किया जाए। जहां सतत अच्छे काम का फीडबैक है, या जिन पुलिस थाने के द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है, उन्हें पुरस्कृत करने के लिए भी पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए। रेंजवार समीक्षा के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने प्रेसेंटेशन के माध्यम से हर जिले की समीक्षा की, और जिन थानों से फीडबैक बिल्कुल भी प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उनके संबंध में पुलिस अधीक्षकों को चेक करके बतानें के लिए भी कहा गया, की फीडबैक नहीं आने का क्या कारण हैं।
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने जानकारी दी है, कि ,अनुभव से प्राप्त फीडबैक को रेंज स्तर पर प्राप्त होने के पश्चात , जिलों में भेजा जाता है, जहाँपुलिस अधीक्षक उनकी समीक्षा करके, उनके अनुरूप कार्रवाई करते हैं, जिसके संबंध में यह बैठक आज ली गई है अनुभव फीडबैक के माध्यम से अपने सुझाव और पुलिस के कार्य के संबंध में फीडबैक देने , आईजीपी गर्ग ने सभी लोगों से अपील भी की है, जिससे आम जनों संप्राप्त सुझावों के आधार पर पुलिस के कार्यों का आंकलन किया जा सके।ऐसी समीक्षा बैठक प्रतिमाह आयोजित की जाएगी, कुछ गंभीर प्रकृति की सूचनाएँ भी अनुभव के माध्यम से प्राप्त हुई हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अपने स्तर पर चेक करके, सही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे,ऐसा पुलिस अधीक्षकों को श्री रामगोपाल गर्ग ने बताया।







