अंबिकापुर,26 सितम्बर 2025। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को सीतापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संबंध में एक दिन पूर्व शिकायत आवेदन प्राप्त होने पर सीतापुर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विधिसम्मत जांच जारी है तथा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।https://x.com/CopSanuOfficial/status/2003089653281501670?s=20https://x.com/CopSanuOfficial







