उद्योग मंत्री के पुत्र रजनीश देवांगन ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन, मंदिर में पूजा अर्चना कर घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Industry Minister's son Rajneesh Dewangan celebrated his birthday with simplicity, praying at a temple and praying for the recovery of injured workers.

कोरबा 15 अप्रैल2026/उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के पुत्र  रजनीश देवांगन ने आज अपना जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। प्रातः सर्वमंगला मंदिर में दर्शन कर सक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रमिकों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
    बुधवार की सुबह  रजनीश देवांगन, पार्षद  नरेंद्र देवांगन,रामकुमार राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद श्रीमती वर्षा वैष्णव, दिनेश वैष्णव, पुनीराम साहू, मिलाप बरेठ सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं ने माँ सर्वमंगला मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर सक्ति औद्योगिक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए श्रमिकों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को फल का वितरण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।