उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने सोनी परिवार के दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात

Industry Minister Shri Lakhan Lal Devangan paid tribute to the deceased members of the Soni family and met the bereaved family members.


    काशीनगर में शोक संतप्त परिवार से मिले, अस्पताल मे उपचारित सदस्यों से मुलाकात कर हालचाल जाना
    5 दिन पूर्व कोरबा चांपा मार्ग पर सड़क हादसे का शिकार हुआ था परिवार
   
कोरबा‌ 03 मई 2026/कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शनिवार को काशीनगर स्थित सोनी परिवार के निवास पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत हुए सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
चार दिन पूर्व कोरबा-चांपा मार्ग पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में सोनी परिवार के तीन सदस्यों का असामयिक निधन हो गया था, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
मंत्री श्री देवांगन ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से  घायल सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उपचाररत घायल  सदस्य का भी हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, पार्षद श्रीमती धन कुमारी गर्ग एवं श्री गुलजार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।