उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई को कोरबा में 1.08 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

Industry and Labour Minister Shri Lakhan Lal Devangan will perform Bhoomi Pujan for development works worth more than Rs 1.08 crore in Korba on May 30.

बिलासपुर में जिला उद्योग संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

रायपुर, 29 मई 2026/  छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 30 मई 2026 को कोरबा मे आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल होंगे इसके अलावा वे बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे कोरबा नगर निगम क्षेत्र को 1 करोड़ 8 लाख 5 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे और बिलासपुर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2.45 बजे अपने कोरबा स्थित निज निवास चारपारा कोहड़िया से रवाना होकर वे दोपहर 3 बजे सर्वमंगला नगर जोन के वार्ड-61 बरमपुर पहुंचेंगे और वहां 51.50 लाख रुपये के 3 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन बीच बस्ती ट्रांसफार्मर से नदी तक नाली व कल्वर्ट निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, चौतु मंझवार के खेत से नदी तक नाली निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और वार्ड-64 इमलीछापर में रामनगर कंचन कंवर घर से राजेश सोनवानी घर होते हुए नदी तक सी.सी. रोड निर्माण हेतु 11.50 लाख रुपये शामिल है। इसके बाद मंत्री श्री देंवागन शाम 4 बजे दर्री जोन के वार्ड-52 अयोध्यापुरी पहुंचेंगे, जहाँ वे 56.55 लाख रुपये के 5 विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिसमें वार्ड-52 शारदा चौक व सतनाम चौक गली में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, वार्ड-53 पावर सिटी कॉलोनी के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण 6 लाख रुपये, वार्ड-54 डुमरमुड़ा बस्ती में ठाकुरदेव स्थल के पास शेड निर्माण 3 लाख रुपये, वार्ड-54 स्वामी आत्मानंद स्कूल गोपालपुर में किचन शेड व विस्तार कार्य 5 लाख रुपये और वार्ड-58 दर्री अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर बस स्टैण्ड के पास वेन्डिंग जोन निर्माण के लिए 22.55 लाख रुपये शामिल है। 

इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 5 बजे वे दर्री जोन से कटघोरा-पाली मार्ग होते हुए रवाना होकर शाम 6ः30 बजे बिलासपुर के उद्योग भवन पहुंचेंगे और जिला उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के बाद, वे रात 7ः15 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर रात 8ः45 बजे वापस अपने कोरबा स्थित निज निवास लौट आएंगे।