सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न

Independence Day celebrations concluded at Saraswati Shishu Mandir, HTPP Darri School

 कोरबा/सरस्वती शिशु मंदिर एच.टी.पी.पी. दर्री, कोरबा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमंत मावलीकर जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री धनंजय सिंह, श्री बद्रीप्रसाद स्वर्णकार,श्री नवल किशोर शुक्ला एवं श्री चंदू लाल राठौर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परेड से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत, कविता एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से सभी को प्रभावित किया।


इस अवसर पर श्री धनन्जय सिंह जी द्वारा विद्यालय की शिशु भारती एवं कन्या भारती के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा अनुशासन, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बोर्ड कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा पंचम में प्रथम कृतिका कुलदीप, द्वितीय स्थान पर नेहाली साहू, अष्टम में प्रथम दिव्या जाल, द्वितीय यामिनी बरेठ, कक्षा दशम में प्रथम खुशी श्रीवास, द्वितीय गगनदीप साहू,एवं द्वादश में प्रथम माही,एवं द्वितीय सविता रहीं।
कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन श्री श्रवण कुमार गुप्ता एवं सुश्री आरजू सहिस ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री हेमलता साहू ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं उत्साह से ओत-प्रोत रहा।